ल खन
52 previous year questions.
High-Yield Trend
Chapter Questions 52 MCQs
सूरदास की झोंपड़ी जलने के समय सुभागी कहाँ थी? सूरदास की दुर्दशा के लिए वह स्वयं को ज़िम्मेदार क्यों मान रही थी? सुभागी की अवस्था के सामाजिक कारणों का उल्लेख कीजिए।
एक अच्छे फ़ीचर लेखन के लिए आवश्यक बिन्दुओं की चर्चा कीजिए।
जनसंचार के मुद्रित माध्यमों के लेखकों से समाचार लेखन में किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखने की अपेक्षा होती है ?
एक नागरिक के कर्तव्य हैं... — लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
अभिनेता एक जीवन में कई जीवन जीते हैं — लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
स्वयं को एक उत्तम श्रेणी का खेल पत्रकार कैसे बनाया जा सकता है ?
रेडियो और टेलीविज़न की भाषाशैली में किस प्रकार की समानताएँ और भिन्नताएँ हैं ? दो समानताओं और एक भिन्नता का उल्लेख कीजिए।
एक अच्छे और रोचक फ़ीचर लेख में क्या-क्या होना चाहिए ?
विशेष लेखन के किन्हीं दो क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए बताइए कि उनमें विशेषज्ञता कैसे हासिल की जा सकती है ?
आज के समय में भी प्रिंट माध्यमों का महत्त्व बचा हुआ है । इसे सही ठहराने के लिए उपयुक्त तर्क दीजिए।
‘अपना मालवा..... ’ पाठ में किन ‘सदानीरा’ नदियों का उल्लेख है ? वर्तमान में उनकी दशा कैसी है ? इस स्थिति के कारणों का उल्लेख कीजिए।
समाचार लेखन में किन छह ककारों का जवाब देने की कोशिश की जाती है ? उनका समाचार लेखन में क्या महत्व है ?
कहानी को रोचक बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है? पढ़ी हुई किसी कहानी के उदाहरण से अपनी बात स्पष्ट कीजिए।
यह क्यों कहा जाता है कि नाटक ही एक ऐसी विधा है जो हमेशा वर्तमान काल में घटित होती है? किसी ऐतिहासिक या पौराणिक नाटक के उदाहरण से इसे स्पष्ट कीजिए।
‘कविता-लेखन’ के संबंध में कौन-से दो मत मिलते हैं? आप स्वयं को किस मत का समर्थक मानते हैं और क्यों?
आभासी दुनिया (वर्चुअल वर्ल्ड) में हूँ एक विशिष्ट व्यक्ति (सेलिब्रिटी) — लगभग 300 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर गाँव की वर्षा का चित्रण कीजिए। वर्षा से उत्पन्न कठिनाइयों का वर्णन करते हुए लिखिए कि इसके बाद भी लेखक उसे इस भावुकता से क्यों याद करता है।
‘अपना मालवा...’ पाठ का लेखक विकास की सभ्यता को मूलत: क्या मानता है और क्यों ? क्या आप उसकी राय से सहमत हैं ? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
आप अपनी पसंदीदा कविता का उल्लेख करते हुए लिखिए कि उसकी संरचना और भावों में ऐसा क्या खास है कि वह आपकी प्रिय कविता है।
लेखक भीष्म साहनी के मन पर गाँधीजी के प्रभाव के कारणों की विवेचना कीजिए।
अनुभव की खान हैं बुज़ुर्ग — लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:
युवाओं में सेल्फ़ी (अपनी तस्वीर खुद लेना) की बढ़ती लत — लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:
जब मेरी बनाई फ़िल्म ऑस्कर पुरस्कार के लिए चयनित हुई — लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:
वर्तमान समय में समाचार-पत्रों में खेलों को अधिक महत्व दिया जाने लगा है, इनके बिना उसे संपूर्ण नहीं माना जाता, क्यों?
समाचार लेखन में छह ककारों का क्या महत्व है? समाचार के मुखड़े और बॉडी का ब्योरा देते हुए स्पष्ट कीजिए।
टेलीविजन में ख़बरों के कौन-कौन से चरण होते हैं? किन्हीं तीन चरणों का वर्णन कीजिए।
‘संपादक के नाम पत्र’ जैसे कॉलम किसी अख़बार के लिए जरूरी स्तंभ क्यों होते हैं? (शब्द सीमा लगभग 40 शब्द)
‘सोने की कीमतों में आया भारी उछाल’ – जैसी ख़बर किस विशेष क्षेत्र की है और क्यों? (शब्द सीमा लगभग 20 शब्द)
‘बिस्कोहर की माटी’ पाठ में वर्णित ग्रामीण जीवन की झाँकी प्रस्तुत कीजिए।
‘डगा-डगा रोटी पग-पग नीर’ वाले मालवा की वर्तमान स्थिति ‘अपना मालवा खाऊ-उजाऊ सभ्यता में’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। स्थिति के कारणों को स्पष्ट करते हुए यह भी लिखिए कि इसे कैसे सुधारा जा सकता है?
‘जहाँ कोई वापसी नहीं’ पाठ में लेखक ने धान के खेतों में काम करने वाली औरतों की तुलना किनके साथ की है? स्पष्ट करते हुए दोनों के बीच का अंतर लिखिए।
प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले विस्थापन से औद्योगीकरण के कारण होने वाला विस्थापन भिन्न कैसे है? ‘जहाँ कोई वापसी नहीं’ पाठ के आधार पर सटीक उदाहरण सहित उत्तर लिखिए।
टेलीविज़न पर समाचार प्रस्तुति के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने के क्रम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
पत्रकारिता में विशेषज्ञता से आप क्या समझते हैं? वह कैसे प्राप्त की जा सकती है? उसकी आवश्यकता क्यों है?
किसी अख़बार में पाठकों का अपना स्तंभ कौन-सा होता है? इसकी आवश्यकता क्यों होती है?
‘पहचान’ कहानी के सन्दर्भ में लिखिए कि राजा की सफलता का क्या राज है?
‘अतिथि देवो भव’ की भावना का साकार रूप लेखक को यास्सेर अराफ़ात के आतिथ्य सत्कार में कैसे दिखाई दिया?
विद्यापति और जायसी की नायिकाओं में किस प्रकार की समानता है ? पठित पदों के आधार पर किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए।
नाटक लिखते समय मंचन की दृष्टि से किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ?
जंगल सफ़ारी के दौरान अचानक हाथियों के झुंड से घिर जाना - लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए
मेले में बिताया एक दिन - लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए
अगर विद्यालय और अधिक समावेशी (इन्क्लूसिव) हों तब ........- लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए
फ़ीचर लेखन की शैली समाचार लेखन की शैली से अलग होती है। पुष्टि कीजिए। (कोई तीन बिंदु लिखिए)
रेडियो के लिए समाचार लेखन की अच्छी कॉपी में कौन-कौन से गुण अनिवार्य हैं ?
स्तंभ लेखन के स्वरूप पर प्रकाश डालिए।
लेख/आलेख विशेष रिपोर्ट से भिन्न कैसे हैं? (शब्द सीमा लगभग 40 शब्द)
कहानी लेखन में संवादों का क्या महत्व है? स्पष्ट कीजिए।
नाटक और रंगमंच जैसी विधा का सृजन मूलतः अस्वीकृति के भीतर से ही होता है। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।
‘शब्दों से जुड़ना ही कविता की दुनिया में प्रवेश करना है।’ कथन के संदर्भ में कविता लेखन में शब्दों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
रियालिटी शो : प्रतिभा की पहचान का मंच — इस पर लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
बारिश में खेलते बच्चे — इस पर लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
मोबाइल टॉवरों का फैलता जाल — इस पर लगभग 100 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
About ल खन - CBSE-CLASS-XII
ल खन is a vital chapter for CBSE-CLASS-XII aspirants. Mastering the concepts covered in this chapter is essential for securing a top rank.
By rigorously practicing the previous year questions associated with this chapter, you can identify high-yield topics, understand the examiner's perspective, and boost your confidence during the actual exam.
Frequently Asked Questions
Why focus on ल खन PYQs?
Analyzing PYQs for this specific chapter reveals the most frequently tested concepts and the typical complexity of questions, allowing you to tailor your study plan efficiently.
How to best use this analysis?
Review the topic breakdown to see which sub-topics within ल खन carry the most weight. Then, tackle the questions iteratively to solidify your understanding.